फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ हिंसा पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, कहा- दिल्ली में नहीं बल्कि छोटे शहरों में है डर

Sat, 13 Jul 2019 10:54 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सलमान खुर्शीद (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

भीड़ हिंसा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि भीड़ हिंसा से डर जैसा कोई माहौल नहीं है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में रहते हैं, काम करते हैं लेकिन ऐसा नहीं लगता कि यहां भीड़ हिंसा को लेकर डरने वाली स्थिति है। उन्होंने भीड़ हिंसा से छोटे शहरों और गांवों में डर होने की बात कही।

चोरी के शक में की तबरेज की पिटाई

झारखंड के धतकीडीह गांव में तबरेज अंसारी नाम का एक मुस्लिम युवक भीड़ हिंसा का शिकार हुआ था। चोरी के शक में लोगों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। उससे जबरन जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगवाए गए। इसके बाद बुरी तरह से जख्मी तबरेज ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। 

दिल्ली में नहीं छोटे शहरों में है डर

सलमान खुर्शीद ने भीड़ हिंसा की घटना पर कहा, 'मुझे लगता है कि दिल्ली के उन इलाकों में डर का कोई माहौल नहीं है जहां हम रहते हैं या काम करते हैं लेकिन हां इस तरह की भावना छोटे शहरों और गांवों में है। इन आशंकाओं को दूर करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है।'

विज्ञापन

 

पूरे देश में हुई थी तबरेज की मौत की निंदा

भीड़ हिंसा का शिकार हुए तबरेज अंसारी की घटना की पूरे देश में निंदा हुई थी। इसे लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला था। इस घटना की चर्चा सड़क से लेकर संसद भवन तक हुई थी। प्रधानमंत्री ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा था कि घटना से उन्हें बहुत दुख हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें