फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में गोयल बोले- यात्रियों की सुरक्षा पहले, फिर समय पर चलेगी ट्रेन

Sat, 30 Dec 2017 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूष गोयल
विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा, रेल पटरियों के दोहरीकरण और सुधार के बाद ही ट्रेन तय समय पर यात्रा पूरी कर सकेंगी। रेल मंत्री ने राज्यसभा को बताया कि ट्रैक की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए पटरियों की नई तकनीकी से वायरिंग का प्रस्ताव है, जो वाईफाई से जुड़ा होगा। कहीं भी पटरी टूटने या बाधा पर एक सिग्नल से फॉल्ट का पता चल जाएगा। 
विज्ञापन


सपा सांसद नीरज शेखर के अनुपूरक सवाल पर रेल मंत्री ने बताया कि सभी रूट अत्यधिक व्यस्त हैं। रूट बढ़ाने और पुराने ट्रैक को बदलने से ही हल निकलेगा। नीरज ने मंत्री मनोज सिन्हा के साथ पिछले दिनों की गई रेल यात्रा का हवाला देकर तंज कसा कि जापान से बुलेट ट्रेन तो ला रहे हैं, लेकिन समय पर चलने की संस्कृति भी लाएं। 

ये भी पढ़ें- रेल मंत्री ने दिए संकेत- एयरलाइंस की तरह जल्द रेल टिकटों पर भी मिलेंगे लुभावने ऑफर

सांसद रीताब्रत बनर्जी के सवाल के जवाब में गोयल ने कहा कि खाली पदों की संख्या 1.3 लाख है। तीन चार सालों में रेलवे में तकनीकी और इनोवेशन के चलते उतने पदों की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद 6 से 9 महीने में पचास फीसदी पद भरे जाएंगे। रेल मंत्री ने बताया कि दुर्घटनाओं में कमी आई है। पिछले साल अप्रैल से नवंबर के बीच 85 रेल दुर्घटनाएं हुईं, जबकि इस साल इस दौरान महज 49 दुर्घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस वर्ष 16 फीसदी ट्रेन एक घंटे से ज्यादा लेट रहीं

train - फोटो : file photo
सरकार ने माना कि इस साल 20 दिसंबर तक पूरे देश में करीब 16 फीसदी ट्रेन एक घंटे से ज्यादा देर रहीं। राज्यसभा में एक लिखित जवाब में रेल राज्य मंत्री राजन गोहेन ने कहा कि 438585 मेल और एक्सप्रेस ट्रेन में से 71062 ट्रेन लेट रहीं। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के समय पर परिचालन के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें