फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी प्रज्ञा की कुंभ स्नान की मुराद पूरी, मोदी को बताया राष्ट्रवादी नेता

Thu, 19 May 2016 06:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भोपाल

सार

  • मालेगांव बम ब्लास्ट की आरोपी साध्वी ने खुद को बताया निर्दोष
  • कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रवादी नेता
     
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2008 के मालेगांव बम ब्लास्ट केस की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की सिंहस्थ कुंभ में स्नान करने की मुराद बुधवार को पूरी हो गई। कुंभ स्नान के बाद उनका अपने गुरु महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। हालांकि पुलिस की इजाजत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उज्जैन रवाना होते समय भोपाल में मीडिया के सवालों के जवाब में प्रज्ञा ने कहा, ‘मैं निर्दोष हूं और यह सच साबित होकर रहेगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रवादी नेता बताते हुए भगवा वस्त्रधारी साध्वी ने कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं। दरअसल, देवास की जिला अदालत ने इस माह की शुरुआत में ही प्रज्ञा को सिंहस्थ कुंभ में स्नान की अनुमति दी थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिस कोर्ट के आदेश पर अमल करने में हिचकिचा रही थी। इस बीच प्रज्ञा के पत्र और अनशन की धमकी के बाद मामले ने रंग पकड़ा, तो सरकार ने स्नान के लिए उनकी उज्जैन यात्रा का इंतजाम किया। वह अपनी एक बहन और बहनोई के साथ आखिरकार बुधवार सुबह करीब सवा 11 बजे उज्जैन के लिए रवाना हुईं।

उनका ब्लड प्रेशर काफी लो था, लिहाजा डॉक्टरों ने उन्हें विदा करने में वक्त लगाया। मीडिया से चर्चा करते हुए प्रज्ञा ने कहा कि उन्हें मालेगांव केस में क्लीन चिट मिलने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। एनआईए ने पूरक चालान पेश किया है, लेकिन कोर्ट का कोई आदेश नहीं है। साध्वी ने कहा कि वह कोर्ट के आदेश का ही पालन करेंगी। मालूम हो कि कि मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर न्यायिक हिरासत के तहत भोपाल की सेंट्रल जेल में बंद थीं। इस बीच कैंसर का पता लगने पर उन्हें खुशी लाल आयुर्वेद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। तब से उनका इसी अस्पताल में पुलिस के कड़े पहरे में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें