फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी न तो समाजवादी हैं और न ही मोदीवादी: अमर सिंह 

Thu, 19 May 2016 05:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अमर स‌िंह - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई द‌िल्ली
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा की उम्मीदवारी सुरक्षित करने के बाद अमर सिंह ने बुधवार को अपने पुराने मित्र और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह अमिताभ बच्चन के लिए प्रार्थना करेंगे। अब उनका नाम पनामा पेपर्स लीक मामले में भी आया है। अमिताभ का कहना है कि उनके नाम का दुरुपयोग हुआ है और वह नहीं जानते हैं कि यह सब क्या है। अमर सिंह ने एक सवाल पर यह भी कहा कि अमिताभ बच्चन न तो समाजवादी हैं और न ही मोदीवादी। अमर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन


कालेधन पर बनी एसआईटी भी इसकी जांच में जुटी है। यह कहानी यहीं नहीं रुकेगी। पीएम और वित्त मंत्री की ओर से बनाई गई एसआईटी भी इसकी जांच कर रही है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें इतनी ताकत दे कि वह इस झटके को सह सकें। सिंह ने कहा कि बिग बी केवल एक कलाकार हैं ... एक सितारा हैं। ईश्वर उन्हें और उनकी खुशी को बचाए रखे।

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें सपा से छह साल के लिए निष्कासित किया गया था और वह समय पूरा हो गया है। और अब वह पार्टी के सदस्य बन गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह मुलायमवादी थे, मुलायमवादी हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्भाग्यवश सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय भी समाजवादी नहीं थे। वह भी मुश्किल समय झेल रहे हैं। उन्हें भावनात्मक, निजी, अदालती और प्रशासनिक हर मोर्चे पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें