फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 भाजपा के गोवा के प्रदेश अध्यक्ष बने सदानंद तनावड़े

Sun, 12 Jan 2020 07:44 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
विज्ञापन
सदानंद तनावड़े - फोटो : Google
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के नेता सदानंद तनावड़े निर्विरोध रूप से पार्टी के गोवा इकाई के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। भाजपा ने रविवार को इसकी जानकारी दी। तनावड़े भाजपा के राज्य सभा सांसद विनय तेंदुलकर की जगह लेंगे। तेंदुलकर 2012 से अब तक लगातार गोवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने तनावड़े को पार्टी की गोवा प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। यह घोषणा रविवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हुई। थीविम के पूर्व विधायक तनावड़े मौजूदा समय में गोवा भाजपा के महासचिव पद पर थे। राज्य में पार्टी प्रमुख बनने के लिए सिर्फ उन्होंने ही शनिवार को नामांकन किया था।

औपचारिक घोषणा से पहले भाजपा की राज्य परिषद का रविवार को सम्मेलन हुआ था। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष तेंदुलकर और गोवा के कई मंत्री मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावंत ने ट्वीट कर तनावड़े का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तनावड़े के नेतृत्व में पार्टी और ऊंचाइयों को छुएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें