फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल सरकार ने सबरीमाला मंदिर से जुड़े मामले सुप्रीम कोर्ट स्थानांतरित करने की लगाई गुहार

Mon, 03 Dec 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
विज्ञापन
sabarimala
विज्ञापन

केरल सरकार ने सबरीमाला मंदिर से जुड़े सभी लंबित मामले हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने की गुहार लगाई है। राज्य सरकार ने सोमवार को दायर याचिका में आरोप लगाया है कि दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्य शीर्ष अदालत के फैसले को लागू करने में रोड़े अटका रहे हैं।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने 28 सितंबर को दिए फैसले में भगवान अय्यपा के मंदिर में 10 से 50 साल की बच्चियों और महिलाओं के प्रवेश पर लगे सदियों पुराने प्रतिबंध को खत्म कर दिया था। याचिका में कहा गया है कि केरल हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं के कारण राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट का आदेश लागू करने में परेशानी हो रही है।

निलक्कल और पम्बा दौरे के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित 
केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को सबरीमाला मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का आकलन करने को तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन कर दिया है। यह समिति निलक्कल और पम्बा का दौरा करेगी। समिति सेवानिवृत्त जस्टिस पीआर रमन व एस. सिरीजगन और डीजीपी ए. हेमचंद्रन शामिल हैं। समिति ने सोमवार शाम को दोनों जगह का दौरा भी किया। जस्टिस रमन ने कहा कि वह निलक्कल में सुविधाओं से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें