जैगुवार लैंड रोवर 3 दिसंबर को अपनी 50वीं सालगिरह मना रहा है। जिसके मौके पर कंपनी ने अपनी लग्जरी सेडान कार जैगुवार एक्सजे के स्पेशल एडिशन को लांच किया है। कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन जैगवार एक्सजे50 के एक्सटीरियर में अलग तरीके से फ्रंट और रियर बंपर्स दिए गए हैं।
कार में कंपनी ने 3.0-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 360 पीएस का पावर जनरेट करता है। कार की स्पीड की बात करें तो इसे 0 से 100 किलामीटर पकड़ने में इसे मात्र 6.2 सेकंड्स का समय लगता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रतिघंटे की है।
कार में 19-इंच अलॉय व्हील के साथ और क्रोम रेडिएटर ग्रिल दिए गए हैं कार में पीछे की तरफ व साइड वेंट्स में यूनीक बैजिंग दिखाई दे रही है। बात करें इंटीरियर की तो इस शानदार कार में कंपनी ने डायमंड कल्टेड सीट्स और इसके सेंटर में आर्म रेस्ट पर XJ50 का लोगो भी दिया गया है।
जैगुवार की यह नई कार चार नए रंग व्हाइट, ब्लैक, ब्लू और रोजेलो रेड में उपलब्ध होगी। जिसे 1.11 करोड़ रुपये की एक्स शोरूम कीमत में बाजार में उतारा गया है। वहीं,इसके स्टैंडर्ड जैगवार एक्सजे की एक्स शोरूम कीमत 1.02 करोड़ रुपये रखी गई है।