सार्क बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : एएनआई
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) देशों के विदेश मंत्रियों की बृहस्पतिवार को वर्चुअल बैठक हुई। भारत की ओर से विदेशमंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान की ओर से विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी ने हिस्सा लिया। इस बार पाकिस्तान ने बैकग्राउंड में किसी तरह का कोई विवादित नक्शा नहीं लगाया।
बैठक में पाकिस्तान ने नहीं लगाया कोई विवादित नक्शा
बैठक में भारत ने सीमापार आतंकवाद का मसला उठाया। इससे पहले हाल ही में हुई शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कड़ा विरोध जताते हुए मीटिंग ही छोड़ दी थी। उल्लेखनीय है कि 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी में सैन्य ठिकाने पर पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हमले के बाद सार्क की बैठक नहीं हो रही थी।
उस वक्त पाकिस्तान ही सार्क की बैठक की मेजबानी कर रहा था, मगर भारत ने उरी हमले के बाद इस बैठक का बहिष्कार कर दिया था। भारत के साथ ही सार्क के बाकी सदस्य देशों बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने भी बैठक का बहिष्कार कर दिया था।