वोलोदिमीर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति
- फोटो : X @ZelenskyyUa
रूसी सेना ने फिर किया कीव पर हमला
- फोटो : एएनआई
कीव में एक साथ घुसे 550 ड्रोन, रूस ने हमले के लिए 11 मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया
बता दें कि रूस यूक्रेनी शहरों पर अपने लंबी दूरी के हमलों को बढ़ा रहा है। ताजा हमले के बारे में रूस की वायुसेना ने बताया कि रात के समय यूक्रेन के ठिकानों को निशाना बनाकर 550 ड्रोन लॉन्च किए गए। अधिकांश शाहिद (Shahed) ड्रोन थे। राजधानी कीव में इमारतों और अन्य ठिकानों को तबाह करने के लिए रूस ने हमले के दौरान 11 मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया। इस हमले से कुछ ही दिन पहले रूस ने सबसे बड़ा हवाई हमला करने का दावा किया था। खबरों के मुताबिक रूस की सेना यूक्रेन के लगभग 1,000 किलोमीटर की अग्रिम पंक्ति के कुछ हिस्सों को तोड़ने का प्रयास कर रही है। यूक्रेनी सैनिक गंभीर दबाव में हैं, इसलिए मॉस्को ने यह रणनीति बनाई है।
ये भी पढ़ें- Donald Trump: राष्ट्रपति ट्रंप ने विधेयक पर किए दस्तखत, कर छूट-व्यय कटौती से जुड़ा OBB बिल बना अमेरिकी कानून
व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमीर जेलेंस्की
- फोटो : ANI/PTI
वार और पलटवार पर दोनों देशों के अपने-अपने दावे
रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि सुरक्षा बलों ने कीव में ड्रोन और अन्य सैन्य उपकरण बनाने वाली फैक्ट्रियों को निशाना बनाया। हमलों के बीच यूक्रेनी वायु रक्षा ने दो क्रूज मिसाइलों सहित 270 टारगेट (रूसी ड्रोन या मिसाइल) नष्ट करने के दावे किए हैं। खबरों के मुताबिक रूस ने आठ जगहों पर नौ मिसाइलों और 63 ड्रोनों से हमले किए। इंटरसेप्ट किए गए ड्रोनों का मलबा कम से कम 33 स्थानों पर गिरा।
ये भी पढ़ें- Hamas on Ceasefire: गाजा में इस्राइल के साथ सीजफायर पर बोला हमास, नवीनतम प्रस्ताव पर दिया 'सकारात्मक' जवाब
एक महीने में रूस ने यूक्रेनी कस्बों और शहरों पर 330 से अधिक मिसाइलें दागीं
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि राजधानी कीव के अलावा, निप्रॉपेट्रोस, सुमी, खार्किव, चेर्निहीव क्षेत्रों में भी नुकसान हुआ है। देश की वित्त मंत्री यूलिया स्विरीडेन्को ने कहा कि हमलों के बीच लोग अपने परिवार के साथ मेट्रो स्टेशनों, बेसमेंट, भूमिगत पार्किंग गैरेजों में भाग रहे हैं। राजधानी के बीचोंबीच सामूहिक विनाश हो रहा है। रूस के हमले को आतंकी कार्रवाई के अलावा और कुछ नहीं कहा जा सकता। विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने हमले को बीते तीन साल से अधिक समय में 'अब तक की सबसे खराब रातों में से एक' बताया। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि रूसी सेना ने जून में यूक्रेनी कस्बों और शहरों पर 330 से अधिक मिसाइलें दागीं हैं। इनमें लगभग 80 बैलिस्टिक मिसाइलें थीं।
संबंधित वीडियो--