फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में बवाल: कांग्रेस सचेतक छाया वर्मा का दावा- एक पार्टी सांसद घायल हुआ, गोयल बताएं क्यों बुलाए थे इतने मार्शल

Thu, 12 Aug 2021 03:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्यसभा में बुधवार को हुए भारी बवाल को पर गर्माई सियासत के बीच सदन में कांग्रेस की नई सचेतक छाया वर्मा ने पार्टी के एक सांसद के घायल होने का दावा किया है। बवाल के लिए उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराया। 
 
विज्ञापन
राज्यसभा - फोटो : Rajya sabha tv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा में बुधवार को हुए भारी बवाल को लेकर सदन में कांग्रेस की सचेतक छाया वर्मा ने आरोप लगाया कि इस हंगामे के लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने दावा कि सदन में हुई घटना में एक कांग्रेस सांसद घायल हो गया। उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। पीयूष गोयल बताएं कि सदन में इतने सारे मार्शल क्यों बुलाए गए? मैं माफी क्यों मांगू?
विज्ञापन


सांसद छाया वर्मा ने सवाल किया कि कल राज्यसभा में हुई घटना के लिए कौन जिम्मेदार है? संसद चलाना सरकार की जिम्मेदारी है। हम तो संसद में जनता की आवाज उठा रहे थे। यदि जनता की आवाज नहीं सुनी जाएगी तो, यह होगा। छाया वर्मा पर आरोप है कि सदन में हंगामे के दौरान उन्होंने एक महिला मार्शल के साथ धक्कामुक्की की थी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें