फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: विधानसभा की कार्यवाही में दूसरे दिन भी गतिरोध, भाजपा के प्रश्नों को बिना कारण खारिज करने पर हंगामा

Tue, 26 Sep 2023 05:51 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओडिशा विधानसभा सत्र की कार्यवाही में दूसरे दिन भी गतिरोध जारी रहा। भाजपा द्वारा पूछे गए सवालों को खारिज करने के मामले पर सदन की कार्यवाही मंगलवार को भी बाधित रही।
विज्ञापन
ओडिशा विधानसभा - फोटो : odishaassembly.nic.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दूसरे दिन भी गतिरोध जारी रहा। मंगलवार को सदन की कार्यवाही में विपक्ष और सत्ता पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । प्रश्नकाल शुरु होते ही विपक्ष में बैठी भाजपा ने हंगामा शुरु कर दिया। भाजपा सदस्य काला बिल्ला लगाकर सदन में पहुंचे थे। हंगामा करते हुए भाजपा सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनके प्रश्न बिना किसी कारण के खारिज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा मुख्य सचेतक मोहन माझी ने कहा, भाजपा सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर दिए जाने चाहिए। प्रश्नों को मनमाने ढंग से खारिज कर दिया गया है।

वहीं, भाजपा पर हमला बोलते हुए सत्तारुढ़ बीजद सदस्यों ने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा, केंद्र ने धान के लिए एमएसपी में बढ़ोतरी नहीं की है।

नारेबाजी को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक ने सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था। साथ ही गतिरोध को हल करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष द्वारा एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन

सर्वदलीय बैठक के बाद फिर से कार्यवाही शुरु हुई लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। कार्यवाही शुरु होते ही फिर से हंगामा शुरु हो गया।

सदन की कार्यवाही बाधित रहने पर विधानसभा अध्यक्ष मलिक ने एक फैसले में विधानसभा सचिव से भाजपा सदस्यों के आरोपों की जांच करने को कहा। भाजपा के सदस्यों ने आरोप लगाया था कि उनके सवालों को खारिज करने के कारण के बारे में उन्हें सूचित नहीं किया गया।

सोमवार से सदन की कार्यवाही भाजपा सदस्यों द्वारा शासन शैली पर चर्चा की मांग और उनके द्वारा उठाए गए सवालों को खारिज करने की मांग के कारण बाधित हो रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें