फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: रुचिरा कंबोज ने गांधी जी को बताया अहिंसात्मक प्रतिरोध का चैंपियन, कहा- भारत के समृद्ध इतिहास की नींव शांति

Fri, 15 Sep 2023 06:49 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

कार्यक्रम में कंबोज ने कहा कि अपने विशाल इतिहास में भारत ने हमेशा अहिंसा, सद्भाव और सह-अस्तित्व के आदर्शों को अपनाया है। महात्मा गांधी जैसे महान नेताओं की शिक्षाएं, अहिंसक प्रतिरोध के चैंपियन की प्रतिमा यूएन मुख्यालय के खूबसूरत उत्तरी लॉन की शोभा बढ़ाती है।
विज्ञापन
रुचिरा कंबोज - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने महात्मा गांधी को अहिंसात्मक प्रतिरोध का चैंपियन बताया है। दरअसल, अमेरिका के न्यूयॉर्क में शांति पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जहां रुचिरा कंबोज ने भारत का पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि शांति हमेशा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और दार्शनिक विरासत की अधारशिला रही है। 

पढ़िए, कार्यक्रम में क्या बोलीं स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज

विज्ञापन

कार्यक्रम में कंबोज ने कहा कि अपने विशाल इतिहास में भारत ने हमेशा अहिंसा, सद्भाव और सह-अस्तित्व के आदर्शों को अपनाया है। महात्मा गांधी जैसे महान नेताओं की शिक्षाएं, अहिंसक प्रतिरोध के चैंपियन की प्रतिमा यूएन मुख्यालय के खूबसूरत उत्तरी लॉन की शोभा बढ़ाती है। इस दौरान कंबोज ने शांति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों पर भी जोर दिया। पीएम मोदी का मानना है कि आज के युग में युद्ध नहीं होना चाहिए। कंबोज ने इस बात पर जोर दिया कि भारत भारत हमेशा शांति स्थापना और शांति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत अहिंसा में निहित शांति का प्रतीक है। भारत को 10 शांति मिशनों में तैनात छह हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों पर गर्व है। कंबोज ने दुख जताया कि 177 वीर भारतीय सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। यूएन के शांति अभियानों में सैनिकों और पुलिस का योगदान देने वाले सभी देशों में भारत पहले स्थान पर है।

पहले भी भारत की तारीफ कर चुकी हैं कंबोज

इससे पहले जुलाई में शांति निर्माण और स्थाई शांति पर यूएनजीए द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कंबोज ने कहा था कि ग्लोबल साउथ के साथ भारत की 40 बिलियन अमेरिकी डॉलर की विकास परियोजनाएं भारत का मानव जाति के कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। भारत सभी शांति निर्माण प्रयासों में एक दृढ़ सहयोगी और उत्प्रेरक बनने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें