फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या विवाद : संघ ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत

Fri, 02 Aug 2019 07:40 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अयोध्या विवाद मामले की दैनिक आधार पर सुनवाई करने संबंधी उच्चतम न्यायालय के निर्णय का शुक्रवार को स्वागत किया और उम्मीद जताई कि राम मंदिर के निर्माण में आने वाली कानूनी अड़चनें जल्द ही दूर हो जाएंगी।

विज्ञापन


इससे पूर्व उच्चतम न्यायालय ने राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील अयोध्या के राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद का सर्वमान्य समाधान मध्यस्थता के माध्यम से खोजने में सफलता नहीं मिलने के तथ्य का संज्ञान लेते हुए कहा कि अब इस मामले में छह अगस्त से दैनिक आधार पर सुनवाई होगी।






आरएसएस के आधिकारिक हैंडल पर उसके सरकार्यवाह भैयाजी जोशी के हवाले से एक ट्वीट में कहा गया है, ‘हम उम्मीद कर रहे थे कि राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण में बाधाओं को दूर करने में मध्यस्थता सफल होगी लेकिन यह कारगर साबित नहीं हुई।’
विज्ञापन


इसमें कहा गया है, ‘हम छह अगस्त से दैनिक आधार पर सुनवाई किए जाने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि लंबे समय से लंबित विवाद को एक निश्चित समय सीमा के भीतर हल कर लिया जाएगा और मंदिर निर्माण में कानूनी अड़चनों को दूर किया जाएगा तथा एक भव्य मंदिर का निर्माण शुरू होगा।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें