फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS Hindutva: आरएसएस नेता कृष्ण गोपाल बोले- हिंदुत्व समावेशी है, इस मौलिक दर्शन के साथ जीने वाले हिंदू हैं

Mon, 16 May 2022 02:55 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

आरएसएस के वरिष्ठ नेता कृष्ण गोपाल ने कहा कि इस देश में इस तरह की विभाजनकारी सोच नहीं है कि यह मेरा है और वह आपका है और जो कोई भी इस तरह सोचता है वह संकीर्ण सोच वाला है। धृतराष्ट्र (महाभारत महाकाव्य में दुर्योधन के पिता) के पास यह विचार था और उन्हें सबक मिला।
विज्ञापन
RSS Sah Sarkaryawah, Krishna Gopal - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने रविवार को कहा कि हिंदुत्व समावेशी है क्योंकि यह मानवता को विभाजित नहीं करता और हजारों वर्षों से इस मौलिक विचार और दर्शन के साथ जीने वाले हिंदू हैं। उन्होंने कहा, हिंदुत्व न केवल भारतीय एकता का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक एकता का भी है... हिंदुत्व मानवता को विभाजित नहीं करता है; यह केवल विश्व कल्याण की बात करता है... हमारी सोच और व्यवहार समावेशी है।"

विज्ञापन


उन्होंने यहां ‘‘हिंदुत्व अर्थात भारतीय एकात्मता, मुस्लिम विद्वेष नहीं’’ नामक पुस्तक के अनावरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जो विभाजित या बहिष्कृत करता है वह हिंदुत्व नहीं है, जो स्वयं की तलाश कर रहे हैं और विभाजनकारी विचार रखते हैं, वे संकीर्ण सोच वाले हैं। गोपाल ने कहा कि भारत उन लोगों की भूमि है जिन्होंने अपने धर्म और राजनीतिक विचारों के बावजूद सभी को गले लगाया है।

आरएसएस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘इस देश में इस तरह की विभाजनकारी सोच नहीं है कि यह मेरा है और वह आपका है तथा जो कोई भी इस तरह सोचता है वह संकीर्ण सोच वाला है। धृतराष्ट्र (महाभारत महाकाव्य में दुर्योधन के पिता) के पास यह विचार था और उन्हें सबक मिला।’’
विज्ञापन


पुस्तक के शीर्षक पर विचार करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुत्व केवल भारतीय एकजुटता का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह वैश्विक एकजुटता का प्रतीक है क्योंकि देश के लोग इस मौलिक दर्शन का पालन करते हुए अपने कर्मों, कार्यों और व्यवहार में दुनिया के कल्याण को ध्यान में रखते हैं।

गोपाल ने कहा, ‘‘हिंदुत्व समावेशी है, यह मानवता को विभाजित नहीं करता है। हमारे दुश्मन को भी हमारी दृष्टि और विचारों से बाहर करने की कोई संभावना नहीं है क्योंकि हम मानते हैं कि हम सबके बिना अधूरे हैं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें