भारत-पाक मैच के दौरान मैच का लुत्फ उठाने की मीडिया कवरेज पर विजय माल्या ने भारतीय मीडिया का मजाक उड़ाया है। भगौड़े माल्या ने ट्वीट किया कि भारत पाकिस्तान के मैच के दौरान भारतीय मीडिया ने मेरी उपस्थिति को प्रमुखता से कवर किया। मैं भारतीय टीम को चियर्स करने के लिए सभी मैच देखना चाहता हूं।
Wide sensational media coverage on my attendance at the IND v PAK match at Edgbaston. I intend to attend all games to cheer the India team.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) June 6, 2017
गौरतलब है कि भारत-पाक महामुकाबले के दौरान माल्या की मैच देखते हुए और पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर से बात करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
बता दें विभिन्न बैंकों की 9,000 करोड़ रुपये से भी अधिक की रकम दबा कर विदेश में जा बैठे शराब कारोबारी विजय माल्या की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनके खिलाफ शीघ्र ही चार्जशीट दायर कर सकता है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में काम चल रहा है और उनके खिलाफ चार्जशीट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही इसे माल्या के खिलाफ लंदन की अदालत में दायर कर दिया जाएगा।