केरल के कन्नूर में एक आरएसएस कार्यकर्ता की एक बार फिर बेरहमी से हत्या की गई है। कन्नूर मे कार्यकर्ता की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या के पीछे सीपीआई कार्यकर्ताओं का हाथ है।
मृतक कार्यकर्ता का नाम बीजू बताया जा रहा है। जिस शख्स की हत्या हुई है वह सीपीएम कार्यकर्ता धनराज मर्डर केस में 12 वां आरोपी था। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोगों ने तलवारों से बीजू पर हमला किया था।
Kerala: RSS worker hacked to death near Payyannur in Kannur.
He was the 12th accused in CPM worker Dhanraj murder case. Police investigating— ANI (@ANI_news) May 12, 2017
गंभीर रूप से घायल बीजू को जब अस्पताल ले जाया गया तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बीजू की हत्या पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया। एक बार फिर से आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के बाद इलाके में हलचल मच गया है।