केंद्रीय चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि आने वाले सभी चुनाव वीवीपैट के जरिए होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने वीवीपैट के लिए फंड समेत सभी व्यवस्थाओं का वादा किया है। ऐसे में आने वाले समय में सभी चुनाव वीवीपैट के जरिए होंगे। इस बैठक की शुरुआत में ही चुनाव आयुक्त ने कहा कि हमारे लिए कोई पार्टी खास नहीं है। हम सभी के लिए बराबर हैं।
वीवीपैट ईवीएम के साथ लगाई जाने वाली एक मशीन है जिसमें से उस चुनाव चिन्ह की पर्ची निकलती है जिसे वोट किया जाता है। इसका फायदा ये है किसी भी तरह का विवाद होने पर पर्चियों की गिनती कर सही गणना की जा सकेगी। अभी तक चुनाव आयोग कुछ जगहों पर ही चुनाव में वीवीपैट का इस्तेमाल करता था, पर आने वाले समय में सभी मशीनों में इसकी व्यवस्था की जाएगी।
All future election will be held on VVPAT: CEC Nasim Zaidi pic.twitter.com/ayZ90LoBFe
— ANI (@ANI_news) May 12, 2017
Will offer opportunity to parties to demonstrate EVMs in recnt elections wr tampered or EVMs cn be tampered evn with laid dwn safeguards-CEC pic.twitter.com/zcEQvA9fOY
— ANI (@ANI_news) May 12, 2017
बैठक की शुरुआत में मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा कि चुनाव आयोग सभी दलों को मौका देगा कि वो बता सकें कि ईवीएम किस तरह से हैक हो सकती है। इस बैठक में ईवीएम को लेकर भी प्रेजेंटेंशन दी गई की किस तरह से ईवीएम पूरी तरह से हैकप्रूफ है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा में ईवीएम जैसी मशीन को हैक करके दिखाने के मामले में कहा कि सौरभ भारद्वाज ने जिस मशीन को दिखाया, वो ईवीएम जैसी मशीन रही होगी, पर चुनाव आयोग की ईवीएम मशीन नहीं थी। हमारी ईवीएम मशीन पूरी तरह से सुरक्षित है।
बता दें कि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में चुनाव आयोग ने सभी दलों की बैठक बुलाई थी, जिसमें ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था समेत तमाम जानकारियां राजनीतिक दलों के नुमाइंदों को दी गई। इसी बैठक के बाद चुनाव आयुक्त ने आने वाले सभी चुनावों में वीवीपैट के इस्तेमाल की घोषणा की।