फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस विचारक एमजी वैद्य बोले, महाराष्ट्र को कई हिस्सों में बांटा जा सकता है

Mon, 13 Jan 2020 12:16 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का कहना है कि महाराष्ट्र को कई भागों में बांटा जा सकता है। आरएसएस के विचारक एमजी वैद्य ने कहा कि क्षेत्रफल और जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्यों में शुमार महाराष्ट्र को ‘तीन से चार हिस्सों में’ बांटा जा सकता है। 

विज्ञापन


आरएसएस के पूर्व प्रवक्ता वैद्य ने कहा, ‘मेरी राय है कि यदि महाराष्ट्र की जनसंख्या करीब 11-12 करोड़ है, तब उसे तीन से चार हिस्सों में बांटा जा सकता है।’ बता दें कि महाराष्ट्र 307,713 वर्ग किलोमीटर में फैला है और वह क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान और मध्यप्रदेश के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। 

वर्ष 2011 की जनगणना के हिसाब से महाराष्ट्र की जनसंख्या 11.2 करोड़ है । वह जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 19.9 करोड़ है। वैद्य ने 2016 में भी ऐसी ही राय प्रकट की थी और उस समय कहा था कि किसी भी राज्य की आदर्श जनसंख्या तीन करोड़ है और उसे हासिल करने के लिए छोटे राज्यों का गठन करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें