फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं नड्डा, भव्य कार्यक्रम में होगी ताजपोशी

Mon, 13 Jan 2020 12:06 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर 20 जनवरी को कार्यभार संभाल सकते हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने कई राज्यों को 18 जनवरी तक संगठनात्मक चुनाव कराने का निर्देश दिया है। संगठनात्मक चुनाव के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी बनाए गए राधामोहन सिंह सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप दे सकते हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि नड्डा की ताजपोशी के लिए पार्टी ने भव्य आयोजन करने की योजना बनाई है। भाजपा मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री और मौजूदा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्री, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद पिछले साल जून में नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। अब दिल्ली विधानसभा से ठीक पहले उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


पार्टी आमतौर पर विधानसभा और लोकसभा का चुनाव जारी रहते अध्यक्ष पद के निर्वाचण से बचती रहती है। इसी आधार पर वर्तमान अध्यक्ष अमित शाह का कार्यकाल जनवरी महीने तक बढ़ाया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें