फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत के दौरे से तय होगी संघ की बंगाल योजना

Tue, 29 Aug 2017 09:16 PM IST
रीता तिवारी, कोलकाता
विज्ञापन
मोहन भागवत
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के दिसंबर में पांच दिवसीय पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान ही संघ राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति को अंतिम स्वरूप देगा। भाजपा ने अगले लोकसभा चुनावों में जिन राज्यों पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है उनमें बंगाल भी शामिल है।
विज्ञापन


पार्टी प्रमुख अमित शाह ने तो राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत की मंशा जताई है। फिलहाल यहां उसके महज दो सांसद हैं।भागवत का यह दौरा उनका अब तक का सबसे लंबा दौरा होगा। इससे पहले वे यहां अमूमन दो से तीन दिनों के दौरे पर आते रहे हैं।

पढ़ेंः- केरल सरकार की रोक के बावजूद संघ प्रमुख भागवत ने फहराया तिरंगा

आरएसएस सूत्रों ने बताया कि उस दौरान राज्य में संघ के प्रमुख पदाधिकारियों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। वैसे, भागवत उससे पहले तीन अक्तूबर को भी राज्य के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। वे उस दौरान भी संघ के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें