फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मोहन भागवत पहुंचे गणेश पंडाल, पूजा-अर्चना की; यवतमाल में सितम्बर में 15 किसानों ने की आत्महत्या

Wed, 20 Sep 2023 07:49 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई स्थित गौैड़ सारस्वत ब्राह्मण(जीएसबी) सेवा मंडल के गणेश पंडाल में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचें। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पूजा अर्चना की।
 
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को मुम्बई स्थित जीएसबी सेवा मंडल के गणेश पंडाल में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचें। गौड़ सारस्वत ब्राह्मण(जीएसबी) सेवा मंडल द्वारा लगाए गए प्रसिद्ध गणेश पंडाल में मोहन भागवत ने पूजा अर्चना की। इस दौरान सेवा मंडल के अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आपको बता दें मध्य मुंबई में किंग्स सर्कल के पास जीएसबी द्वारा गणेश मूर्ति स्थापित की गई है। जिसे कई किलोग्राम सोने के आभूषणों, चांदी के साथ-साथ अन्य कीमती वस्तुओं से सजाया गया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

किसान आत्महत्या: महाराष्ट्र के यवतमाल में 15 किसानों की आत्महत्या का मामला
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में सितम्बर माह में अब तक 15 किसानों की आत्महत्या का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दी गई। उन्होंने कहा, पुलिस और राजस्व विभाग यह जानने में जुटा है कि आखिर किसानों की मौत के पीछे की असली वजह क्या है। आपको बता दें, यवतमाल जिला पूर्वी महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में स्थित है। इस बीच, किसान कल्याण के लिए महाराष्ट्र सरकार के वसंतराव नाइक शेतकारी स्वावलंबी मिशन के पूर्व अध्यक्ष और कार्यकर्ता किशोर तिवारी ने एक बयान में कहा कि 17 से 19 सितंबर के बीच यवतमाल जिले के कुछ हिस्सों में छह किसानों ने आत्महत्या की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें