राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : ANI
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्हें नागपुर के किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत सामान्य है। शनिवार को संघ प्रमुख के निजी डॉक्टर अस्पताल में उनसे मुलाकात की। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बता दें कि शुक्रवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें नागपुर के किंग्सवे अस्पताल के कोविड-19 वॉर्ड में भर्ती कराया गया ।
6 मार्च को लगवाई थी वैक्सीन की पहली खुराक
इसी साल 6 मार्च को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई थी. भागवत और संघ के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में टीके की पहली खुराक लगवाई। इसी दिन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उनकी पत्नी ने भी इंस्टीट्यूट में टीके की पहली खुराक ली थी।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मिले थे संघ प्रमुख
इसी महीने के पहले हफ्ते में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी से मुलाकात की थी। हरिद्वार में दोनों लोगों की मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली थी। दोनों लोगों के बीच राम मंदिर, देश की वर्तमान स्थिति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।