फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: 13 माह में 14 स्वयंसेवकों की हत्या पर भड़का RSS, परिजनों से मिलेंगे अरुण जेटली

Fri, 04 Aug 2017 06:05 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
आरएसएस के सह सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले - फोटो : ani
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले ने केरल में हुई आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप सीपीएम पर लगाया है। उन्होंने अखिल भारतीय कार्यकरी मंडल केरल में सीपीएम कैडर के हमलों के संबंध में संकल्प पारित किया। इस बीच केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वो रविवार को केरल दौरे पर जाएंगे और राजनीतिक हिंसा में मारे गए अपनी पार्टी के लोगों के साथ ही दूसरे राजनीतिक कार्यकर्ताओं के परिजनों से भी मिलेंगे।
विज्ञापन

  I will be on Sunday visiting homes of some people who have been killed, belonging to my party and other organisations: Arun Jaitley #Kerala pic.twitter.com/uuZrqQ1Bx8 — ANI (@ANI_news) August 4, 2017
इससे पहले, राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सह-सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने राज्य सरकार ने अपील की कि वो राजनीतिक हत्याओं में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई करे। होसबोले ने कहा कि पिछले 13 महीने में 14 आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने मामले में राज्य सरकार पर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरएसएस नेताओं की हत्या केे पीछे सीपीएम का हाथ का दावा किया है। मामले में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सीताराम येचुरी ने कहा कि हिंसा समाप्त करने की पूरी जिम्मेदारी आरएसएस पर है और वे राज्य सरकार द्वारा उठाए गए किसी भी कदम का जवाब नहीं दे रहे हैं। Entire onus of ending violence is on RSS & they are not responding to any of the initiatives taken by the state government: Sitaram Yechury— ANI (@ANI_news) August 4, 2017
We requested state govt to take strict action towards bringing this series of murders to an end: Dattatreya Hosabale, RSS Joint General Secy pic.twitter.com/nZ6saD3kw4 — ANI (@ANI_news) August 4, 2017 People of CPM have murdered Congress workers: Dattatreya Hosabale, RSS Joint General Secy pic.twitter.com/PIDvpA86BA — ANI (@ANI_news) August 4, 2017
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें