फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: नए भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के लिए के लक्ष्मण बने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी, टीम में संबित पात्रा भी शामिल

Tue, 15 Oct 2024 08:59 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BJP President election:  के लक्ष्मण की इस टीम में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, लोकसभा सदस्य संबित पात्रा और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा संगठन चुनावों के लिए राष्ट्रीय सह-प्रभारी होंगे। अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संगठन चुनावों के संचालन के लिए इन नियुक्तियों को हरी झंडी दी है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद डॉ के लक्ष्मण - फोटो : INSTA/drklaxman
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान जारी कर बताया कि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संगठन चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्य के. लक्ष्मण को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि बीजेपी जल्द ही अपने नए अध्यक्ष के लिए चुनाव करवाने जा रही है। जिसको लेकर पार्टी के भीतर कई तरह की प्रक्रियाएं चल रही हैं। 

विज्ञापन


 पार्टी की ओर से जारी की गई सूचना के मुताबिक, के लक्ष्मण की इस टीम में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, लोकसभा सदस्य संबित पात्रा और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा संगठन चुनावों के लिए राष्ट्रीय सह-प्रभारी होंगे। अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संगठन चुनावों के संचालन के लिए इन नियुक्तियों को हरी झंडी दी है और ये तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

लक्ष्मण उत्तर प्रदेश से पार्टी के राज्यसभा सदस्य और पार्टी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष हैं। फिलहाल बीजेपी अपना सदस्यता अभियान चल रही है। इसके खत्म होने के बाद पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया दिसंबर या अगले साल की शुरुआत में शुरू हो सकती है। वर्तमान में जे पी नड्डा पार्टी के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


जून 2019 में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष और जनवरी 2020 में पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया था। इस साल फरवरी में उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया था। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नड्डा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था और उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। 

नड्डा को इसलिए पद से देना होगा इस्तीफा
भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का नियम भी है, जिसके चलते उन्हें अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ेगा। भाजपा के संविधान के मुताबिक कम से कम 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन का चुनाव होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकता है। भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है और उनका चुनाव आम सहमति से होता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें