फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में कार से मिले 2000 के नए नोट, 12 बक्सों में 24 करोड़ की रकम जब्त

Sat, 10 Dec 2016 03:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के चलते एकबार फिर तमिलनाडु से एक कार से 24 करोड़ की नकदी जब्त की गई है। सूबे में अब तक कई और छापों में आयकर विभाग ने कालाधन जब्त किया है। आयकर अधिकारियों के मुताबिक जब्त किए गए नोटों और सोने को मिलाकर कुल कालाधन 142 करोड़ की राशि का है। जबकि कुल जब्त की गई धनराशि 166 करोड़ रुपए की है।      
विज्ञापन


आयकर अधिकारियों के मुताबिक इस बार वेल्लूर से एक कार से 24 करोड़ के 2000 रुपये के नए नोट जब्त किए गए हैं। ये नोट 12 बॉक्सों में थे।

आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के लिए पिछले दो दिनों में चेन्नई के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की, जिसमें 2000 के नए नोट और 127 किलो सोने के बिस्किट भी मिले।

नोटबंदी के बाद इसे तमिलनाडु में कालेधन की जब्ती का सबसे बड़ा मामला करार दिया जा रहा है। आयकर विभाग ने गुरुवार को रेत खनन से जुड़े एक ग्रुप के 8 ठिकानों पर छापे मारे। हालांकि यह ग्रुप दावा कर रहा है कि पूरे राज्य में रेत खनन के लिए उसके पास लाइसेंस है।
विज्ञापन

जब्त किया गया कालाधन कितना सफेद?

- फोटो : file photo as demo pic
आयकर विभाग ने एक लिखित बयान में कहा कि छापेमारी के दौरान 96.9 करोड़ रुपए के पुराने नोट, 9.63 करोड़ के 2000 के नए नोट और करीब 36.29 करोड़ का सोना जब्त किया गया है। आयकर विभाग ने इस ग्रुप के 8 में से 4 ठिकानों पर और कालाधन मिलने की आशंका जताई है।

आयकर अधिकारी ने बताया राज्य सरकार के लिए काम करने का हवाला देने वाले एक आरोपी एस रेड्डी ने दावा किया है कि जब्त किया गया पूरा धन उसी का है। अधिकारियों को जब्त किए नए नोटों के लिए बैंक की कोई रसीद भी नहीं मिली है। 
विज्ञापन

अब तक कहां से मिला कितना पैसा?

- फोटो : ANI
अब तक कहां से मिला कितना पैसा?

नोटबंदी के फैसले के बाद देश के कई राज्यों से नई नोटों का मिलना जारी रहा। आईटी और पुलिस विभाग ने इस पर कार्रवाई की। आइए जानते हैं कि अब तक कहां कितना रुपया नए नोटों में पकड़ा गया।

गोवा में मिले 1.5 करोड़

उत्‍तरी गोवा में सात दिसंबर स्कूटर वाले के पास से  70 लाख रुपये की नई नकदी मिली। उस पैसे को मिलाकर गोवा के विभिन्‍न क्षेत्र से कुल 1.5 करोड़ रुपये के नए नोट जब्‍त किए गए।

कोयंबटूर  में मिले थे एक करोड़

29 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर में तीन लोगों को एक कार में एक करोड़ की नई नकदी के साथ पकडा़ गया था।

सूरत में मिले 76 लाख

नौ दिसंबर को गुजरात के सूरत में होंडा कार के अंदर 76 लाख रुपये के 2,000 के नए नोट मिले। इस छापे में सिर्फ कैश नहीं, बल्कि उसमें 2,000 रुपये के नए नोट बरामद हुए। इसके अलावा गुजरात में ही 23 नवंबर को गुजरात सेटेलाइट एरिया में 10.6 लाख के नए नोट और 20 नवंबर को साबरकांठा जिले में आठ लाख की नई नकदी पकड़ी गई।

उडुपी  में मिले थे 71 लाख

सात दिसंबर को कर्नाटक के उडुपी में एक कार से 71 लाख के नए नोट मिले। अधिकांश नोट 2000 रुपये की नई करेंसी में थे।

मुंबई में 72 लाख

नौ दिसंबर को मुंबई के दादर इलाके में 72 लाख मिले। यह पूरी रकम 85 लाख थी जिसमें 72 लाख रुपये 2000 के नए नोटों में थे।

होशंगाबाद  में 40 लाख

मध्‍य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक सफेद इनोवा कार से 40 लाख रुपये के नए नोट एक काले बैग में मिले।

गुड़गांव में 27 लाख

गुड़गांव के इस्‍लामपुरा इलाके में तीन आदमियों से आठ दिसंबर को 2000 और 100 के नोटों में 17 लाख रुपये की नई नकदी पकड़ी गई।  उसके 24 घंटे के भीतर ही 10 लाख की नई नकदी समेत दो लोगों को पकड़ा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें