फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: चर्च द्वारा संचालित कॉलेज में नमाज पढ़ने की मांग को लेकर बढ़ा विवाद, वामदल और कांग्रेस पर बरसी भाजपा

Sun, 28 Jul 2024 10:31 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

शुक्रवार को छात्रों के एक समूह ने मुवाट्टुपुझा के निर्मला कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को संस्थान के एक कमरे में छात्राओं को नमाज अता करने से रोका गया। भाजपा का कहना है कि इस कदम के पीछे चरमपंथियों का हाथ है।

विज्ञापन
केरल के निर्मला कॉलेज में प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : एक्स @@jpsin1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के चर्च द्वारा संचालित किए जाने वाले एक कॉलेज परिसर के भीतर छात्रों के एक वर्ग द्वारा नमाज अता करने की अनुमति न मिलने पर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी और कैथोलिक चर्च के सदस्यों द्वारा इस विरोध किया गया है। शुक्रवार को छात्रों के एक समूह ने मुवाट्टुपुझा के निर्मला कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को संस्थान के एक कमरे में छात्राओं को नमाज अता करने से रोका गया। छात्रों का दावा है कि बीते कई दिनों से दफ्तर के कर्मचारियों द्वारा उन्हें नमाज पढ़ने से रोका जा रहा है। छात्रों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य से माफी की मांग की है। 

विज्ञापन


भाजपा ने की कड़ी निंदा
उधर भाजपा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। भाजपा का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा हिंदुओं और ईसाई समुदायों द्वारा चलाए जा रहे संस्थानों में जबरदस्ती ऐसे मुद्दों को हवा दी जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सुदर्शन ने आरोप लगाया, ‘कुछ लोगों द्वारा कॉलेज परिसर में नमाज अता करने अनुमति न मिलने पर प्रधानाचार्य को धमकाया जा रहा है। ऐसे कदम के पीछे चरमपंथियों का हाथ है।’ भाजपा नेता ने दावा किया कि ऐसे लोगों को लेफ्ट और कांग्रेस पार्टी का समर्थन प्राप्त है। भाजपा ने अपने बयान में कहा है कि नमाज अता करने की मांग एक खास एजेंडे का हिस्सा है। बयान में आगे कहा गया, ‘इसी तरह की घटनाएं कंजिरापल्ली और एरातुपेट्टा में भी देखी गईं हैं। यह हमारे कॉलेज परिसरों में धर्म के नाम पर दंगे करना की अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है।’ 

केरल में गरमाई राजनीति
उधर, सत्तारूढ़ सीपीआई(एम) सरकार के छात्र संगठन एसएफआई का कहना है कि संघ परिवार से जुड़े संगठन उन पर (एसएफआई पर) अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। एसएफआई के राज्य सचिव पीएम अर्शो का कहना है कि उनका छात्र संगठन ऐसे किसी भी तरह के प्रदर्शन का हिस्सा नहीं रहा है, जैसा भाजपा द्वारा आरोप लगाया जा रहा है। उधर, सायरो मालाबार चर्च के संगठन कैथोलिक कांग्रेस ने कॉलेज परिसर में किए गए प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की है। संगठन का कहना है कि ऐसी विभाजनकारी ताकतों को खत्म कर देना चाहिए। इसके अलावा भाजपा नेता पीसी जॉर्ज ने भी कॉलेज परिसर में हुए विरोध प्रदर्शन की आलोचना की है। उन्होंने सवाल पूछा है कि क्या मुस्लिम कॉलेजों में हिंदुओं और ईसाईयों को प्रार्थना करने के लिए अलग कमरे दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें