बैलों पर बोझ कम करने के लिए बैलगाड़ी के मालिक ने उसमें आगे एक और पहिया लगा दिया है। IAS अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इस तस्वीर को ट्वीट किया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस फोटो को देखकर अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई ऐसी तस्वीर सामने आ जाती है जिसको देखकर आप ना चाहते हुए भी प्रतिक्रिया देते हैं। इन दिनों एक ऐसी ही तस्वीर शोसल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये तस्वीर बैलगाड़ी की है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि बैलों पर बोझ कम करने के लिए बैलगाड़ी के मालिक ने उसमें आगे एक और पहिया लगा दिया है। IAS अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इस तस्वीर को ट्वीट किया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस फोटो को देखकर अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस फोटो को शेयर करते हुए IAS अधिकारी अवनीश शरण ने कैप्शन लिखा है कि बैलों का लोड कम करने के लिए बैलगाड़ी पर लगाया गया रोलिंग स्पोर्ट। उनके इस ट्वीट पर अब तक 14 हजार से अधिक व्यूज और 1500से ज्यादा रीट्वीट्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे इंसानियत और मानवता से जोड़ रहा है तो कोई इसे तकनीक का असली इस्तेमाल बता रहा है।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस्लामपुर के आरआईटी राजारामबापू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के छात्रों ने 'सारथी' प्रोजेक्ट के तहत गन्ना बैलगाड़ी के लिए रोलिंग सपोर्ट बनाया है। इन छात्रों ने बैलगाड़ी में दो बैलों के बीच एक तीसरा पहिया लगाया है।
विज्ञापन
इन छात्रों का ये आविष्कार बैलों पर भार को कम करता है और बैलगाड़ी को पूरी तरह संतुलित भी रखता है। इसके अलावा इस रोलिंग सपोर्ट की ऊंचाई को एडजस्ट भी किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस जुगाड़ के आविष्कार की खूब सराहना हो रही है।