कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने नोटबंदी खत्म होने के बाद हो रही लोगों को परेशानियों पर केंद्र सरकार पर वार किया हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने अपने फेसबुक पोस्ट लिखी है कि केंद्र सरकार द्वारा व्यवस्था की कमी होने के कारण पेट्रोल पंपों के मालिकों ने डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान लेने से मना कर दिया हैं।
वाड्रा ने कहा कि यहां पर सरकार और बैंक के बीच अच्छा तालमेल नहीं है जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होने अपने फेसबुक पर लिखा कि सरकार को भी पता चल गया है कि नोटबंदी एक बिना तैयारी के और बिना सोचे समझे लिया गया फैसला था।