फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग की नाकाम कोशिश, सोशल मीडिया पर सहवाग उड़ा मजाक

Mon, 09 Jan 2017 01:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : SportsWiki
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय क्रिकेटरों में से एक वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक वेबलाइट का मजाक उड़ाने की नाकाम कोशिश की, इसके उलट उन्ही का मजाक उड़ गया। धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद क्रिकेट से जुड़े लोगों और तमाम खेल प्रेमियों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनीं शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी बीच दुबई की एक न्यूज वेबसाइट ने गलती से महेंद्र सिंह धोनी की फोटो की जगह उनकी बायोपिक में उनका रोल निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत की फोटो पोस्ट कर दी। एमिरेट्स247 नाम की इस वेबसाइट की इस पोस्ट पर बवाल मच गया। इसी पर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने चुटकी लेते हुए एक ट्वीट किया, मगर वो भी एक बड़ी गलती करने कर बैठे।

वेबसाइट एमिरेट्स 247 डॉट कॉम ने अपने ट्वीट में लिखा, “विराट कोहली ने भारत के सीमित ओवरों के नए कप्तान के रूप में धोनी की जगह ली है।” इस ट्वीट के साथ अटैच फोटो में बड़ी गड़बड़ी हुई। साइट ने धोनी की उनकी बायोपिक के हीरो सुशांत सिंह राजपूत का फोटो ट्वीट कर दिया। हालांकि बाद में वो ट्वीट डिलीट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग ने की यह बड़ी गलती

वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Zimbio
इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर साइट का मजाक उड़ाया जाने लगा। वीरेंद्र सहवाग ने भी बहती गंगा में हाथ धोने की कोशिश की। सहवाग ने वेबसाइट पर व्यंग्य करते हुए अपने हमशक्ल का फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं आपके साथ थोड़ी देर में हवाई यात्रा करने वाला हूं और उम्मीद करता हू कि आप मेरी जगह इस आदमी को बोर्डिंग के लिए इजाजत नहीं देंगे।”
  .@Emirates247 I am flying with you in a while , hope you don't allow him to board instead of me. pic.twitter.com/arF5WZ7qEf — Virender Sehwag (@virendersehwag) 7 January 2017



लेकिन इस बीच वेबसाइट का मजाक उड़ाने के फेर में वीरेंद्र सहवाग भी एक गलती कर बैठे। उन्होंने एमिरेट्स 24/7 को एमिरेट्स एयरलाइन्स समझकर ट्वीट कर दिया। फिर क्या था वह भी निशाने पर आ गए और कुछ लोगों ने उनका भी मजाक उड़ा दिया।

सहवाग के इस ट्वीट के बाद एमिरेट्स एयरलाइन्स ने सहवाग का असली फोटो ट्वीट करके चुटकी लेते हुए लिखा, “सहवाग, घबराने की जरूरत नहीं, हमें आपका बैक मिल गया है, और हम आपके साथ अगली उड़ान के लिए तैयार हैं।”
  @virendersehwag No worries, we've got your back. We look forward to your next flight with us. @Emirates247 pic.twitter.com/lTzWQWeYFZ — Emirates airline (@emirates) 8 January 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें