फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMLA: लगातार दूसरे दिन ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, आज पांच घंटे हुई पूछताछ; कल फिर होगा सवालों का सामना

Wed, 16 Apr 2025 08:38 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Robert Vadra: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा मंगलवार को फिर प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस पहुंचे। जहां उनसे शिकोहपुर भूमि घोटाले में छह घंटे पूछताछ हुई। उन्हें ईडी ने कल फिर बुलाया है।
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने  2008 के शिकोहपुर भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगातार दूसरे दिन कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से पांच घंटे तक पूछताछ की। राॅबर्ट वाड्रा सुबह 11 बजे पत्नी प्रियंका गांधी के साथ ईडी मुख्यालय पहुंचे थे। दोपहर 1:10 बजे तक उनसे पूछताछ हुई और इसके बाद उन्हें दोपहर के भोजन के लिए घर जाने दिया गया।  पूछताछ के दौरान प्रियंका गांधी ईडी दफ्तर में ही मौजूद रहीं। इससे पहले ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से मंगलवार को छह घंटे पूछताछ कर बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी पूछताछ के दौरान ईडी दफ्तर के आगंतुक कक्ष में रुकीं और दोपहर को रॉबर्ट वाड्रा के बाहर आने के बाद उनके साथ घर गईं। रॉबर्ट वाड्रा भोजन के बाद करीब तीन बजे वापस ईडी दफ्तर पहुंचे और वहां से शाम छह बजे बाहर निकले। इस तरह ईडी ने बुधवार को वाड्रा से करीब पांच घंटे पूछताछ की। ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को गुरुवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। 

Waqf Act: वक्फ संपत्तियों पर 'सुप्रीम' सुनवाई, जानें किसने क्या रखी दलील; कल अदालत सुना सकती है अंतरिम आदेश

रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए कहा कि देश के लोगों को जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा जांच एजेंसियों के साथ सहयोग किया है और भारी मात्रा में दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 20 साल पुराने मामलों को बंद करने की जरूरत है। वाड्रा के खिलाफ यह जांच हरियाणा के मानेसर-शिकोहपुर (अब सेक्टर 83) में गुरुग्राम में एक जमीन सौदे से जुड़ी है।

सूत्रों ने बताया कि दो दिनों में ईडी कार्यालय में बिताए गए करीब 10 घंटों के दौरान वाड्रा से करीब एक दर्जन सवाल पूछे गए। संघीय जांच एजेंसी द्वारा धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। वाड्रा ने कहा कि उन्होंने हमेशा जांच एजेंसियों के साथ सहयोग किया है और ढेर सारे दस्तावेज पेश किए हैं। 
विज्ञापन


क्या है मामला?
फरवरी 2008 का यह भूमि सौदा स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने किया था। वाड्रा पहले इस कंपनी के निदेशक थे। इसने शिकोहपुर में ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज नामक एक फर्म से 7.5 करोड़ रुपये की कीमत पर 3.5 एकड़ जमीन खरीदी थी। उस समय मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में थी। चार साल बाद, सितंबर 2012 में, कंपनी ने यह 3.53 एकड़ जमीन रियल्टी प्रमुख डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेच दी।

Amar Ujala Samvad : कल से सजेगा अमर उजाला संवाद का मंच, सीएम योगी और अखिलेश सहित शामिल होंगे ये बड़े चेहरे

गांधी परिवार का हिस्सा हूं, इसलिए निशाना बनाया जा रहा: वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा ने दावा किया कि उन्हें गांधी परिवार का हिस्सा होने के कारण निशाना बनाया जा रहा है। अगर वह भाजपा का हिस्सा होते तो बात अलग होती। उन्होंने मेरे परिवार - मेरी सास सोनिया गांधी और राहुल गांधी - के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया है। वाड्रा ने कहा, हम डरने वाले नहीं हैं। वे हमें जितना परेशान करेंगे, हम उतने ही मजबूत होते जाएंगे... जो भी हमारे रास्ते में आएगा, हम उसका मुकाबला करेंगे। वाड्रा ने कहा, कहा कि वह अब लगभग एक कार्यकर्ता बन चुके हैं और जल्द ही राजनीति में शामिल होंगे, वह 1999 से लोगों के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें