फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना एक्सप्रेस में बदमाशों का धावा, बदमाशों से भिड़े दंपति 

Thu, 04 Aug 2016 04:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : ‌File Photo
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने जीरोन स्टेशन के पास चेन पुलिंग कर तेलंगाना एक्सप्रेस में लूटपाट की। जीआरपी और आरपीएफ को खुली चुनौती देते हुए बदमाश ट्रेन के फर्स्ट एसी में घुस गए। यहां एक दंपति उन से भिड़ गए, जिस पर एक बदमाश ने उन्हें चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। बदमाश दूसरे एसी कोच में घुसे और एक महिला यात्री का बैग लेकर भाग गए।
विज्ञापन


यात्रियों ने उन्हें खदेड़ा तो बदमाश उन पर पत्थर फेंक कर भाग गए। नई दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 12724 अप तेलंगाना एक्सप्रेस को मंगलवार की रात 2.05 बजे को बदमाशों ने ललितपुर सेक्शन के जीरौन स्टेशन के नजदीक किलोमीटर नंबर 1034/11  पर चेन पुलिंग कर रोक लिया।

ट्रेन के रुकते ही दो बदमाश एच ए वन (फर्स्ट एसी) कोच में पहुंच गए और अलग-अलग केबिन में सो रहे यात्रियों को उन्होंने जगाना शुरू कर दिया। सी केबिन में सो रहे आगरा निवासी शैलेंद्र शर्मा व उनकी पत्नी राधा ने दरवाजे पर आहट सुनी तो वह गेट खोलने के लिए आगे बढ़ गए। वे आगरा कैंट से हैदराबाद जा रहे थे।
विज्ञापन


गेट खोलने से पहले यात्री ने पूछा कि बाहर कौन है? तो जवाब आया कि मेंटेनेंस कर्मचारी। दरवाजा खोलते ही दंपति को दो लुटेरे मंकी कैप पहने सामने दिखे, जिनमें एक चाकू व दूसरा तमंचा लिए था। दोनों अंदर घुस कर लूट का प्रयास करने लगे। लुटेरों से छीना झपटी के दौरान शैलेंद्र शर्मा के हाथ में चाकू लग गया।

शोर मचाने पर ट्रेन में मौजूद टिकट कंडक्टर व अन्य यात्री भी मौके पर आ गए और उन्होंने लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर दोनों लुटेरे ट्रेन से कूद गए। इस दौरान कुछ यात्रियों ने लुटेरों को कुछ दूर तक खदेड़ा भी लेकिन वह पत्थर फेंकते हुए रात के अंधेरे में ओझल हो गए। 
विज्ञापन

खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज 

ट्रेन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
जाते-जाते बदमाश बी 4 कोच की बर्थ संख्या 4 पर सवार पंजाब निवासी महिला यात्री जीवन गुप्ता का बर्थ पर रखा पर्स लेकर चले गए। पर्स में दस हजार रुपये, एक मोबाइल, पेनकार्ड, आधार कार्ड आदि सामान रखा हुआ था। इस दौरान ट्रेन जीरोन रेलवे स्टेशन के पास 14 मिनट तक खड़ी रही।

असिस्टेंट लोको पायलट द्वारा जीरोन स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी गई, जिस पर स्टेशन मास्टर ने ललितपुर जीआरपी को सूचना दी। सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ जीरोन स्टेशन पर पहुंच गई, लेकिन तब तक रात्रि में ट्रेन 2.28 बजे बीना की ओर रवाना कर दी गई थी।

इधर, ललितपुर के जीआरपी थानाध्यक्ष महेश कुमार दुबे ने बीना जीआरपी को मामले की जानकारी दी। ट्रेन के बीना स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों ने प्लेटफार्म पर उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। खबर लगते ही आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित दंपति को उपचार उपलब्ध कराया गया।

बाद में पीड़ित दंपति की तहरीर पर बीना जीआरपी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ट्रेन कंडक्टर एसके शर्मा ने बताया कि झांसी से ट्रेन के चलते ही उन्होंने एसी कोच का ताला व शटर लगा दिए थे। ट्रेन में लूट के प्रयास में 25 से 30 वर्षीय दो युवक थे, जिनमें एक मंकी कैप लगाए हुए थे और एक जींस व लाल रंग की शर्ट पहने था। 

घटनास्थल झांसी रेल मंडल में है, इस कारण आरपीएफ व जीआरपी में घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। चूंकि, यह ट्रेन झांसी से सीधा भोपाल रुकती है। संभावना लगाई जा रही है कि बदमाश निश्चित ही झांसी से चढ़े होंगे। यह गाड़ी रात में झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर खड़ी हुई थी।

इस कारण आरपीएफ व जीआरपी बुधवार को ट्रेन के ठहराव समय के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से यात्रियों की गतिविधि को देखती रही। इस दौरान चार युवक एसी कोच के मड़राते भी दिखाई पड़ रहे हैं। इनमें लाल रंग की शर्ट भी पहने नजर आया, जिसके बारे में पीड़ित दंपति ने बीना स्टेशन पर जीआरपी को बताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें