फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत के लिए जल्द झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे लालू

Mon, 08 Jan 2018 07:51 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव
विज्ञापन

चारा घोटाले में साढ़े तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद बिरसा मुंडा जेल में बंद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव जल्द जमानत याचिका दायर करेंगे। उनके वकील प्रभात कुमार ने सोमवार को बताया कि हम फैसले की कॉपी पढ़ेंगे और इसके बाद शुक्रवार या सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में जमानत के लिए अपील करेंगे। 

विज्ञापन


लालू की बहन की मौत पर पैरोल मांगने पर कुमार ने कहा कि इस पर विचार नहीं हो रहा है। सीबीआई जज ने 23 दिसंबर को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को देवघर कोषागार से 89.27 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में दोषी करार दिया था। कोर्ट ने 6 जनवरी को उनकी सजा का एेलान किया था।

 इससे पहले 30 सितंबर 2013 को उन्हें चाईबासा कोषागार से 37.7 करोड़ की अवैध निकासी मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई थी। ढाई माह जेल में रहने के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें