फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमेहर बोली- मेरे पिता को पाक ने नहीं मारा, रिजिजू बोले: किसी ने उसका दिमाग खराब किया

Mon, 27 Feb 2017 09:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी के खिलाफ तल्ख तेवर अख्तियार करने वाली रामजस कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने ट्रोल किया है। कारगिल के शहीद की बेटी को लेकर रिजिजू ने ट्वीट किया है कि "इस स्टूडेंट का दिमाग किसने खराब किया है"।
विज्ञापन


रिजिजू बोले राष्ट्रीयता को परिभाषित नहीं किया जा सकता है। जिसने भी अफजल गुरु और आतंकियों की तरह देश बांटने की कोशिश की उन्हें देश विरोधी ही माना जाएगा।

रिजिजू ने ट्वीट के जरिए कहा कि हर किसी को अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन इस लड़की ने कहा कि पाकिस्तान ने उसके पिता को नहीं मारा बल्कि जंग ने मारा, इसलिए युद्ध से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
Who's polluting this young girl's mind? A strong Arm Force prevents a war. India never attacked anyone but a weak India was always invaded. https://t.co/gXHkAGi9sh — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 27, 2017
Everyone has right of views but she said Pakistan didn't kill our brave martyr & India should shun war. India never perpetrated violence! https://t.co/2b8SHLdPRg — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 27, 2017
विज्ञापन

आजादी का मतलब ये नहीं कि देशविरोधी नारे लगाए जाएं

- फोटो : facebook
रिजिजू ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अंग्रेजों ने हम पर राज किया। लुटेरों ने राजाओं को हराया। ये जयचंदों की वजह से हुआ। रिजिजू के ट्वीट का हमला लगातार चलता रहा। रिजिजू ने एक अन्य ट्वीट के जरिए कहा कि कुछ छात्र अभिव्यक्ति की आजादी की आढ़ में भारत को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब ये नहीं है कि यूनिवर्सिटी कैंपसों में देशविरोधी नारे लगाए जाएं। Freedom of expression is not a licence to shout anti-national slogans in campuses. Criticise the govt but don't abuse the motherland. https://t.co/3iqyqeLdJe — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 27, 2017

कुछ लोगों को लगता है कि उन्हें भारत में आजादी की जरूरत है। ऐसे लोगों को भारत में छिपना नहीं चाहिए बल्कि पड़ोसी देशों में होने वाली प्रताड़ना का सामना करना चाहिए।

मेरा दिमाग किसी ने डायवर्ट नहीं किया
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू के बयान का जवाब देते हुए गुरमेहर कौर ने कहा कि मेरा दिमाग किसी ने डायवर्ट नहीं किया है। वहीं उन्होंने कहा कि मैं देशद्रोही नहीं और मुझे किसी को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं है।

I have my own mind, no body is polluting my mind. I am not anti-national: DU student Gurmehar Kaur on MoS Home Kiren Rijiju pic.twitter.com/zMwM6Gv75z— ANI (@ANI_news) February 27, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें