रिया ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने भी वहां जाने से मना किया था। उनका मानना था कि मैं वहां गई तो मुझे भगा दिया जाएगा। हालांकि मेरे कुछ दोस्तों ने कहा था कि मैं अंतिम दर्शन के लिए जरूर जाऊं।
रिया ने बातचीत में यह भी खुलासा किया कि वह सुशांत के अंतिम दर्शन के लिए शव गृह गई थीं और वहां वो तीन से चार सेकेंड रूकी थीं। उन्होंने सुशांत के शव के पैर छुए और सॉरी कहा था। मेरे सॉरी कहने पर मीडिया में तरह तरह की खबरें चलाई गईं। जबकि किसी की जान चली गई तो कोई क्या कहेगा? मैं आज भी सॉरी हूं लोगों ने सुशांत की मौत का मजाक बना दिया।