कौन सी चीजें सबसे ज्यादा महंगी हुई हैं?
खाने पीने की चीजों की बात करें तो तेल, सब्जी और मसाले सबसे ज्यादा महंगे हुए हैं। तेल के दामों में सबसे ज्यादा 17.28 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, सब्जियां पिछले साल के मुकाबले 15.41 फीसदी महंगी हो गई हैं। मसालों की कीमतें भी 10.56 फीसदी बढ़ी हैं।
कपड़े और जूते पहनना भी हुआ महंगा
खाने पीने की चीजों से इतर सबसे ज्यादा महंगे जूते-चप्पल हुए हैं। इनके दामों में 12.12 फीसदी का इजाफा हुआ है। कपड़े भी 9.51 फीसदी महंगे हो गए हैं। परिवहन और संचार 10.91 फीसदी तो ईधन और बिजली के दामों में 10.80 फीसदी का इजाफा हुआ है।
इन चीजों पर महंगाई की मार सबसे ज्यादा
|
खाद्य तेल
|
17.28%
|
|
सब्जी
|
15.41%
|
|
जूता-चप्पल
|
12.12%
|
|
परिवहन और संचार
|
10.91%
|
|
ईंधन और बिजली
|
10.80%
|
|
मसाले
|
10.56%
|
सोर्स: mospi
क्या अलग-अलग राज्य के लोगों पर महंगाई का असर अलग है?
जी, हां। महंगाई की सबसे ज्यादा मार पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र जैसे राज्यों के लोगों पर पड़ी है। पश्चिम बंगाल में महंगाई दर में सबसे ज्यादा 9.12 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, मध्य प्रदेश में 9.10 फीसदी का इजाफा हुआ है। हरियाणा में एक साल में महंगाई 8.95 फीसदी बढ़ी है। महाराष्ट्र में महंगाई दर 8.78 फीसदी हो गई है। इसके अलावा असम, गुजरात, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी महंगाई दर आठ फीसदी से ज्यादा रही।
इन राज्यों में सबसे ज्यादा महंगाई
|
पश्चिम बंगाल
|
9.12%
|
|
मध्य प्रदेश
|
9.10%
|
|
हरियाणा
|
8.95%
|
|
महाराष्ट्र
|
8.78%
|
|
असम
|
8.54%
|
|
उत्तर प्रदेश
|
8.46%
|
|
गुजरात
|
8.20%
|
|
राजस्थान
|
8.12%
|
सोर्स: mospi
इस बढ़ती महंगाई का क्या-क्या असर हो सकता है?
महंगाई बढ़ने का कई चीजों पर असर होता है। जैसे बढ़ती महंगाई लोगों की क्रय शक्ति कम कर देती है। इसकी वजह से समग्र मांग कम हो जाती है। इससे बचत करने वाले को नुकसान होता है तो उधार देने वाले को फायदा होता है।