फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs PBKS: रजत पाटीदार के छक्के से फैन चोटिल, स्टेडियम में बैठे बुजुर्ग के सिर पर लगी गेंद

Sat, 14 May 2022 11:24 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रजत पाटीदार ने हरप्रीत बरार की गेंद पर 102 मीटर लंबा छक्का लगाया और गेंद सीधे जाकर स्टेडियम में बैठे बुजुर्ग के सिर पर लगी। हालांकि, इससे उनके सिर पर गंभीर चोट नहीं आई। 
 
विज्ञापन
रजत पाटीदार - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में शुक्रवार के दिन पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 54 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही पंजाब ने अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। पंजाब की इस जीत के साथ ही आरसीबी के लिए आखिरी मुकाबला करो या मरो का हो गया है। यह मैच हारने पर बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। बैंगलोर के खिलाफ पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में आरसीबी की टीम सिर्फ 155 रन बना पाई और मैच हार गई। 
विज्ञापन


210 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर की शुरुआत कुछ खास नहीं थी और टीम का पहला विकेट 33 रन पर गिर गया था। एक ओवर बाद ही टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस भी आउट हो गए। इसके बाद रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला, लेकिन वो भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। हालांकि, उन्होंने अपने छक्के से एक बुजुर्ग फैन को चोटिल जरूर कर दिया। 
 
विज्ञापन

नौवें ओवर में हुई घटना
आरसीबी की पारी का नौवां ओवर हरप्रीत बरार कर रहे थे। टीम के तीन विकेट गिर चुके थे और मैक्सवेल के साथ रजत पाटीदार बल्लेबाजी कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर पाटीदार ने शानदार छक्का लगाया। गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद सीधे 102 मीटर दूर स्टेडियम में गिरी। यहां एक बुजुर्ग फैन बैठे हुए थे, जो गेंद को नहीं पकड़ सके और गेंद सीधे उनके सिर पर लगी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि उनकी गंभीर चोट नहीं लगी। गेंद लगने के बाद उनके पास बैठी महिला ने उनका सिर सहलाया और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें ज्यादा चोट न लगी हो। 

बुजुर्ग को गंभीर चोट नहीं आई थी और मैच आगे चलता रहा। हालांकि, पाटीदार इसके दो ओवर बाद ही आउट हो गए। उन्होंने 21 गेंद में 26 रन बनाए और राहुल चाहर की गेंद पर शिखर धवन को कैच देकर आउट हुए। पाटीदार के आउट होने के बाद आरसीबी की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और अंत में नौ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 155 रन ही बना पाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें