30 नवंबर 2018 को एआईपीसी सीरीफोर्ट में मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोलेगी। इसमें शशि थरूर, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद, मनीष तिवारी, कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, सांसद सुष्मिता देव, अभिषेक मनु सिंघवी केंद्र सरकार के साढ़े चार साल के कामकाज का भंडाफोड़ करेंगे।
इस कार्यक्रम की थीम भी- क्या भारत को पुन: परिभाषित किया जा रहा है?, रखी गई है। इस बारे में सलमान सोज कहते हैं कि जब मोदी सरकार सत्ता में आई थी तो वह मान चुके थे कि 10 साल प्रधानमंत्री का नेतृत्व सत्ता में बना रहेगा, लेकिन जिस तरह से सरकार तानाशाही भरा रवैया और गलत नीतियों का प्रदर्शन करके साढ़े चार साल में फेल हुई है, उससे कांग्रेस का हौसला काफी बढ़ गया है।