फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: कोरोना के केस घटे, तो सरकार ने दी रेस्त्रां-भोजनालय रात 12 बजे तक खोलने की इजाजत

Tue, 19 Oct 2021 06:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 1,485 नए मामले सामने आए, जो कि पिछले 17 महीने में सबसे कम है। इन्हीं स्थितियों के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने अब धीरे-धीरे प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र में रेस्त्रां-भोजनालयों को मध्यरात्रि तक खोलने की इजाजत मिली। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने सभी रेस्तरां और भोजनालयों को आधी रात तक खोलने की इजाजत दे दी है। महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंते ने मंगलवार को इससे जुड़ा आदेश जारी किया। एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य की कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक की थी। इसमें अधिकारियों को रेस्तरां और दुकानों के काम करने के घंटे बढ़ाने से जुड़ी गाइडलाइंस तैयार करने के लिए कहा गया था। 
विज्ञापन

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया, ‘‘सभी रेस्तरां और भोजनालयों को मध्यरात्रि 12 बजे तक संचालन की अनुमति दी जाती है और अन्य प्रतिष्ठान जिन्हें संचालन की अनुमति दी गई है, वे रात 11 बजे तक संचालन कर सकते हैं।’’

राज्य सरकार ने पहले ही कोरोना केसों की घटती संख्या को देखते हुए 22 अक्टूबर से मनोरंजन पार्क, सिनेमाघरों और नाट्य मंचों को खोलने की भी इजाजत दे दी। हालांकि, मनोरंजन पार्क में वाटर राइड की अनुमति अभी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

छूटों के पीछे कोरोना के केस कम होना बड़ी वजह

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 1,485 नए मामले सामने आए, जो कि पिछले 17 महीने में सबसे कम है। संक्रमण से 27 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 65,93,182 और 1,39,816 हो गई। महाराष्ट्र में 28,008 मरीजों का उपचार चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें