फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता का सियासी दांव: बंगाल विधान परिषद के गठन का प्रस्ताव पारित, पक्ष में 196 और विरोध में 69 मत पड़े

Tue, 06 Jul 2021 05:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने मंगलवार को राज्य विधान परिषद के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विधान परिषद बनाने का निर्णय चुनावी वादे का हिस्सा रहा है। उच्च सदन गठन के बाद पार्टी के कई दिग्गजों को विधान परिषद में भेजा जाएगा। 
 
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य विधान परिषद के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 18 मई को तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा के उच्च सदन विधान परिषद बनाने के कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन


विधानसभा में प्रस्ताव के समर्थन में 196 वोट पड़े और विरोध में 69। विधानसभा में पारित प्रस्ताव को अब मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजा जाएगा। केंद्र की हरी झंडी के बाद ही इसका गठन हो सकेगा। बीते दिनों ममता बनर्जी ने घोषणा की थी कि जिन बुद्धिजीवियों और दिग्गज नेताओं को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकित नहीं किया गया था, उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया जाएगा। सीएम ने 2011 के विधानसभा चुनावों के बाद नंदीग्राम और सिंगूर में उनके अभियान का हिस्सा रहने वालों को विधान परिषद में भेजने का वादा किया था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें