फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर वायुसेना के 50 एयरक्राफ्ट बिखेरेंगे छंटा, IAF का एलान

Wed, 18 Jan 2023 09:40 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर कर्तव्य पथ पर 50 विमान हिस्सा लेंगे। इसमें नौसेना का आईएल-38 भी शामिल होगा जिसे इस समारोह में पहली और शायद आखिरी बार प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस में वायुसेना का प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर कर्तव्य पथ पर 50 विमान हिस्सा लेंगे। इसमें नौसेना का आईएल-38 भी शामिल होगा जिसे इस समारोह में पहली और शायद आखिरी बार प्रदर्शित किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने कहा, 'इसे यहां गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पहली बार और शायद आखिरी बार प्रदर्शित किया जाएगा। यह उन 50 विमानों में शामिल होगा, जो इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।' अधिकारी के मुताबिक, आईएल-38 भारतीय नौसेना का एक समुद्री विमान है जिसने लगभग 42 वर्षों तक सेवा दी है।

दो भागों में होगा गणतंत्र दिवस परेड फ्लाईपास्ट 
गणतंत्र दिवस परेड फ्लाईपास्ट को दो भागों में बांटा गया है। पहले भाग में प्रचंड विभिन्न संरचनाओं को प्रदर्शित करेगा। उसके बाद तिरंगा, ध्वज, रुद्र और बाज अपना प्रदर्शन दिखाएंगे। यह जानकारी रक्षा पीआरओ विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने दी। 
विज्ञापन


इसके बाद क्रमशः टंगेल, वज्रंग, गरुड़, नेत्र, भीम, अमृत, त्रिशूल और विजय विभिन्न संरचनाओं को प्रदर्शित करते नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक, कुल 18 हेलीकॉप्टर, 8 ट्रांसपोर्टर विमान और 23 लड़ाकू विमान होंगे।

कर्तव्य पथ पर सीटों की संख्या घटी 
वहीं रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने बताया कि गणतंत्र दिवस के आयोजनों में आम लोगों की भागीदारी इस वर्ष के समारोह का प्रमुख विषय है। दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात है - 23 जनवरी को पराक्रम दिवस - जिसके साथ हम इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत करेंगे। 

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कर्तव्य पथ पर सीटिंग प्लान नहीं के साथ बदला गया। सीटों की संख्या घटाकर 45,000 कर दी गई है। इन सीटों में से 32,000 सीटें इस साल आम जनता के लिए ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगी, बीटिंग रिट्रीट में कुल सीटों की 10% सीटें ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। 

'श्रमयोगी' बनेंगे समारोह का हिस्सा 
मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि सेंट्रल विस्टा और नए संसद भवन के निर्माण के लिए काम करने वाले 'श्रमयोगी' इस समारोह का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा सब्जी और दूध बूथ विक्रेता गणतंत्र दिवस परेड के लिए विशेष आमंत्रित होंगे और गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य मंच के सामने बैठेंगे। 

पहली बार भारतीय वायुसेना की गरुड़ स्पेशल फोर्स हिस्सा लेगी
गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार भारतीय वायुसेना की गरुड़ स्पेशल फोर्स हिस्सा लेगी। स्क्वाड्रन लीडर पीएस जैतावत भारतीय वायु सेना दल के हिस्से के रूप में गरुड़ दल का नेतृत्व करेंगे। स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी एमरजेंसी कमांडर होंगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड निगरानी के लिए रोबोट खरीदेगा
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) खतरनाक जगहों पर मानवीय हस्तक्षेप को कम करने के लिए निगरानी रोबोट खरीदेगा। सूत्रों के मुताबिक एनएसजी 13 चार पहिये वाले रोबोट खरीदेगा जो दिन रात में काम करने में सक्षम होंगे। रोबोट रिमोट कंट्रोल द्वारा इनडोर और आउटडोर वातावरण में लाइव ऑडियो और वीडियो की टोह ले सकेंगे। ये रोबोट 360 डिग्री इंफ्रारेड कैमरे से लैस होंगे जिससे आस-पास की स्थिति और मानव की उपस्थिति का पता लगाया जा सके। रोबोट ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर चलने में भी सक्षम होंगे और अगर ये उलट जाए तो स्वतः सीधा भी हो जाएंगे। ये रोबोट वायरलेस कैमरों के माध्यम से दिन और रात के समय में रीयल-टाइम स्ट्रीमिंग करने में सक्षम होंगे। इन सभी रोबोट को मैन्युअल रूप से उपयोगकर्ता द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें