फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: तेलंगाना-तमिलनाडु में राज्यपाल ने दी तिरंगे को सलामी, राजस्थान के CM ने आवास में फहराया झंडा

Fri, 26 Jan 2024 10:18 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसई सौंदर्यरंजन ने सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी वहां मौजूद थे। तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने तिरंगे को सलामी दी।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। वहीं विभिन्न राज्यों में भी तिरंगा फहराया गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। हालांकि कुछ राज्यों में तिरंगा फहरा दिया गया है। 
विज्ञापन


इन राज्यों में फहराया गया तिरंगा
75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसई सौंदर्यरंजन ने सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी वहां मौजूद थे। तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने तिरंगे को सलामी दी।

तमिलनाडु में भी राज्यपाल आरएन रवि ने चेन्नई में तिरंगे को सलामी दी। गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद थे।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मौके पर राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने आवास में ही तिरंगा फहराया। सीएम भजनलाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं। विकसित भारत संकल्प के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि हर नागरिक का कुछ कर्तव्य होता है और मैं उन्हीं कर्तव्यों को याद दिलाना चाहता हूं। राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक का योगदान जरूरी है। इसलिए हमें राष्ट्र के निर्माण के प्रति अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।   उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी देहरादून में अपने आवास पर तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने लोगों के सामने प्रस्तावना पढ़ा।

गणतंत्र दिवस के मौके पर लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने दिल्ली में तिरंगा फहराया। मैं देशवासियों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए 'संकल्प से सिद्धि' की दिशा में काम करने की अपील करता हूं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर ही तिरंगा फहराया। इस खास मौके पर उन्होंने लोगों के बीच मिठाई भी बांटीं।
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।


उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में तिरंगा फहराया।


गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम भूपेन्द्र पटेल  ने जूनागढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें