फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: जिलाअधिकारी ने माना ईवीएम में गड़बड़ी, RTI में हुआ खुलासा

Sun, 23 Jul 2017 11:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
ईवीएम
विज्ञापन
चुनाव आयोग भले ही ईवीएम हैक न होने के दावे कर रहा हो, लेकिन हाल में आरटीआई के माध्यम हुए एक खुलासे की तस्वीर कुछ और ही बताती है। महाराष्ट्र के बुलढाना जिला कलेक्टर ने इस बात की पुष्टि भी की है।
विज्ञापन


अनिल गलगली ने आरटीआई के माध्यम से फरवरी में हुए महाराष्ट्र निकाय चुनाव की जानकारी मांगी थी। आरटीआई के जवाब में कलेक्टर ने बताया गया कि निर्दलीय उम्मीदवार को वोट करने पर ईवीएम में भाजपा के आगे की एलईडी लाइट जल रही थी। इसकी जानकारी निर्वाचीत अधिकारी ने जिला अधिकारी को दी थी। 

कलेक्टर ने बताया कि यह गड़बड़ी बुलढाना के सुलतानपुर के पोलिंग स्टेशन नंबर 56 पर 16 फरवरी को हुई। इस मामले पर अनिल गलगली ने बताया कि जब कोई वोटर निर्दलीय उम्मीदवार नंबर 1 को वोट देता तो भाजपा के आगे की लाइट जलती थी। 
विज्ञापन


ईवीएम में मिली गड़बड़ी के बाद निर्दलीय उम्मीदवार आशा अरुण जोरे ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। हालांकि चुनाव अधिकारी ने उस वक्त कोई कार्रवाई नहीं की। वोटिंग का आधा समय निकल जाने के बाद चुनाव अधिकारी ने ईवीएम में खराबी का हवाला देते हुए पोलिंग बूथ बंद कर दिया। बाद में 21 फरवरी को उस पोलिंग स्टेशन पर दोबार वोटिंग हुई। 

गलगली ने जोरे की शिकायत के बारे में जानने के लिए आरटीआई दायर की थी। गलगली का कहना है कि चुनाव आयोग कैसे ईवीएम को पूरी तरह से सही बता सकता है जब इस तरह की घटनाएं हो रही है। भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए चुनाव आयोग को कोई अन्य विकल्प खोजना चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें