शीघ्र ही बच्चों के बैंक खाते में आरटीजीएस से स्कॉलरशिप की राशि जमा होगी।
तमिलनाडु के युवाओं को पैसे कमाने के लिए फिलहाल कोई खास मेहनत नहीं करनी पड़ रही। गर्मी के मौसम में छात्रों को महज राजनीतिक पार्टियों के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 200 से 1200 रुपए तक दिए जा रहे हैं। साथ ही उनके खाने-पीने और आने जाने की भी व्यवस्था की जा रही है।
राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर में चुनाव प्रचार तेज हो गए हैं और इस दौरान भीड़ जुटाने के तरीकों पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। भीड़ जुटाने की इस होड़ में सबसे ज्यादा फायदा छात्रों को हो रहा है। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए एक महीने से भी कम का समय बचा है। इसको देखते हुए सभी बड़ी पार्टियों ने अपने जिला सचिवों को कम से कम 20 हजार की संख्या में भीड़ जुटाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
भीड़ जुटाने की इस होड़ में स्थानीय लोगों को काफी फायदा हो रहा है। उन्हें खाने के साथ साथ पैसे भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा रैली स्थलों तक ले जाने के लिए गाड़ियों की भी उचित व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान कई आउटसोर्सिंग कंपनियों का भी सहारा लिया जा रहा है जो भीड़ जुटाने में पार्टियों की मदद कर रही हैं।