फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Thu, 02 Sep 2021 11:18 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

उनके निधन की जानकारी राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता ने दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैंने आज सुबह अपने सबसे करीबी दोस्त- पायनियर के संपादक और पूर्व सांसद चंदन मित्रा को खो दिया।
विज्ञापन
Chandan Mitra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पायनियर के संपादक और पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ चंदन मित्रा का बुधवार देर रात निधन हो गया । उनके निधन की जानकारी राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता ने दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैंने आज सुबह अपने सबसे करीबी दोस्त- पायनियर के संपादक और पूर्व सांसद चंदन मित्रा को खो दिया। हम ला मार्टिनियर के छात्र के रूप में एक साथ थे और सेंट स्टीफंस और ऑक्सफोर्ड गए। हम एक ही समय में पत्रकारिता में शामिल हुए और अयोध्या और भगवा लहर के उत्साह को साझा किया।' 

विज्ञापन



चंदन मित्रा के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त किया। चंदन मित्रा एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार थे। सांसद बनने के बाद उनका कद और बढ़ा। उन्हें इतिहास के बारे में गहरी समझ थी। उनका निधन भारतीय पत्रकारिता के लिए एक अपूर्णिया क्षति है। 
 


चंदन मित्रा के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया " उनको तेज दिमाग और अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा, उन्होंने मीडिया के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति," 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें