फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISF: सीआईएसएफ के पेंशनभोगियों के लिए राहत की खबर, केपीकेबी में छूट पर करेंगे शॉपिंग, ऐसे बनेगा कैंटीन कार्ड

Sat, 28 Sep 2024 05:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आदेशों के मुताबिक, पेंशनभोगियों को सस्ती दरों पर सामान मिल सके, इसके लिए त्वरित गति से उनके कैंटीन कार्ड बनवाए जाएंगे। महानिरीक्षक एनसीआर खंड मुख्यालय ने इसके लिए एक अभियान चलाने की जरुरत पर बल दिया है। कैंटीन कार्ड के बारे में पेंशनभोगियों को सूचित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
CISF - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल' (सीआईएसएफ) ने अपने पेंशनभोगियों को बड़ी राहत प्रदान की है। इन्हें भी केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (केपीकेबी) यानी कैंटीन से सस्ती दरों पर सामान मिल सके, इसके लिए सभी पेंशनभोगियों का कैंटीन कार्ड बनाया जाएगा। यह कार्ड बनवाने के लिए उन्हें बल मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे अपने गृह आवास के नजदीक स्थित किसी भी सीआईएसएफ इकाई की कैंटीन से कार्ड बनवा सकते हैं। 

विज्ञापन


सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक कार्यालय द्वारा 24 सितंबर को यह आदेश जारी किया गया है। दिल्ली एनसीआर में मेट्रो स्टेशनों पर तैनात रहे सीआईएसएफ के सभी पेंशनभोगियों को उक्त सुविधा मिलेगी। आदेशों के मुताबिक, पेंशनभोगियों को सस्ती दरों पर सामान मिल सके, इसके लिए त्वरित गति से उनके कैंटीन कार्ड बनवाए जाएंगे। महानिरीक्षक एनसीआर खंड मुख्यालय ने इसके लिए एक अभियान चलाने की जरुरत पर बल दिया है। कैंटीन कार्ड के बारे में पेंशनभोगियों को सूचित किया जा रहा है। 

सीआईएसएफ इकाई डीएमआरसी दिल्ली में सभी पेंशनभोगियों के कार्ड बनाए जाएंगे। इस कार्ड के लिए पेंशनभोगियों को सीआईएसएफ का पहचान पत्र, पीपीओ, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लाने होंगे। खास बात ये है कि इसके लिए उन्हें बल मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। सभी पेंशनभोगी अपने गृह आवास के निकट किसी भी सीआईएसएफ इकाई के केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार से अपना कार्ड बनवा सकते हैं। एक अप्रैल 2024 से सीआईएसएफ मुख्यालय द्वारा केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार में मिलने वाले सामानों पर जीएसटी में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें