फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today : इन राज्यों में आंधी के साथ हल्की वर्षा की संभावना, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Wed, 20 Apr 2022 07:55 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्वी पाकिस्तान और उत्तरी राजस्थान पर चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने जा रहा है। इसके कारण अरब सागर से दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं का मिलन पछुआ पवनों से होने की वजह से हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।
 
विज्ञापन
imd weather update today - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज दिल्ली एनसीआर समेत देश के उत्तरी राज्यों में आंधी के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। इससे गर्मी से आंशिक राहत की संभावना है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी व मध्य भारत में तपन का दौर जारी रहेगा। 

विज्ञापन


पूर्वी पाकिस्तान और उत्तरी राजस्थान पर चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने जा रहा है। इसके कारण अरब सागर से दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं का मिलन पछुआ पवनों से होने की वजह से मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी और साथ ही साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में कहीं कहीं हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश हुआ है। इसके सक्रिय होने व तेज हवा चलने की चलने की वजह से इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने के कारण गर्मी में थोड़ी कमी आएगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे लू चलने की संभावना कम होगी, लेकिन देश के उत्तर पश्चिमी व मध्य हिस्से में, जिनमें महाराष्ट्र का विदर्भ शामिल है, गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


यहां छाए रहेंगे बादल
हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में विपरीत हवाओं के प्रभाव से 20 और 21 अप्रैल को दोपहर बाद अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहने के आसार हैं। साथ ही साथ उत्तरी जिलों पंचकुला, कालका, यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला, कुरुक्षेत्र और एक दो स्थानों  पर हल्की बारिश के साथ तीव्र गति से हवाएं व अंधड़ चलने की संभावना है।

यहां होगी भारी बारिश

  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। अस- मेघालय में भारी बारिश की संभावना।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं।
  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय और ओडिशा में आंधी और बिजली के साथ छिटपुट बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें