रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश, बहू श्लोका और पोते पृथ्वी के साथ बुधवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंचे।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश, बहू श्लोका और पोते पृथ्वी के साथ बुधवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। परिवार को मंदिर परिसर में प्रवेश करते और फिर पूजा करने के बाद जाते हुए देखा गया।
विज्ञापन
तस्वीरों में मुकेश अंबानी को पृथ्वी को ले जाते हुए देखा जा सकता है। उनका यह दौरा बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आईपीएल एलिमिनेटर मैच से कुछ घंटे पहले हुआ है।
अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका दूसरी बार मां बनने वाली हैं। डिलीवरी से पहले उन्हें गणपत्ति बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। श्लोका के साथ पति आकाश, ससुर मुकेश अंबानी और बेटा पृथ्वी भी आशीर्वाद लेते नजर आए। चारों ने गणपत्ति बप्पा के दरबार में माथा टेका और आने वाले नन्हे मेहमान की सलामती के लिए प्रार्थना की।