फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: जयराम रमेश ने क्षेत्रीय दलों को बताया मैच फिक्सिंग पार्टियां, कहा- कांग्रेस ही करेगी BJP का मुकाबला

Sat, 05 Nov 2022 04:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदक (तेलंगाना)

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने 'भारत जोड़ो यात्रा' से इतर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, पदयात्रा से तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उलटी गिनटी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
1 of 5
जयराम रमेस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शनिवार को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के सभी क्षेत्रीय दलों को 'मैच फिक्सिंग' पार्टी करार दिया और कहा कि भाजपा से केवल कांग्रेस ही लड़ सकती है। 
विज्ञापन

'केसीआर और पीएम मोदी की शुरू हो गई उलटी गिनती'

2 of 5
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव - फोटो : फेसबुक/केसीआर
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने 'भारत जोड़ो यात्रा' से इतर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, पदयात्रा से तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उलटी गिनटी शुरू हो गई है। 

 
विज्ञापन

'गलत रास्ते पर जा रही ट्रेन, सही रास्ते पर वापस लाना यात्रा का उद्देश्य'

3 of 5
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी - फोटो : एजेंसी
कांग्रेस नेता ने केंद्र और राज्य में मोदी व राव दोनों सरकारों को 'डबल इंजन' बताते हुए कहा कि ट्रेन गलत रास्ते पर जा रही है और 'भारत जोड़ो यात्रा' का उद्देश्य इसे सही रास्ते पर वापस लाना है। उन्होंने कहा, सभी क्षेत्रीय दल (वाईएसआरसीपी, टीडीपी और टीआरएस) मैच फिक्सिंग पार्टियां हैं। भाजपा के साथ उनकी अच्छी समझ है। वे सभी पार्टियां ईडी, आयकर और सीबीआई से डरे हुए हैं। इसलिए, भाजपा से अगर कोई पार्टी लड़ सकती है, तो वह कांग्रेस ही है। कोई क्षेत्रीय दल नहीं लड़ सकता। एआईएमआईएम भी 'मैच फिक्सिंग पार्टी' है। 

 

'पदयात्रा के कारण तेलंगाना से मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया'

4 of 5
जयराम रमेश - फोटो : पीटीआई (फाइल)
उन्होंने आगे कहा, तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और यह राज्य कांग्रेस के लिए एक बूस्टर के रूप में काम करेगी और पार्टी को नई दिशा मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत जोड़ो यात्रा का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं'

5 of 5
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : ट्विटर
रमेश ने आगे कहा, राहुल गांधी ने दलितों, आदिवासियों, किसानों, छात्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और ट्रेड यूनियन के नेताओं समेत बड़ी संख्या में समूहों के साथ मुलाकात की है और उनकी समस्याओं को सुना है। मुनुगोड़ उपचुनाव पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पदयात्रा का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें