बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज जन्मदिन मना रही हैं। वह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं। हाल ही में उन्हें भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में खेले गए मैच के दौरान स्टेडियम में देखा गया था। इस दौरान उन्होंने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के लिए स्टोरी भी लगाई थी। अथिया फिलहाल राहुल के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही हैं और वहीं जन्मदिन मना रही हैं।
अथिया के जन्मदिन के मौके पर राहुल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है। राहुल ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो अथिया। आप सब कुछ बेहतर बनाती हैं। राहुल ने साथ ही रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं।