नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर समेत पठानकोट हमले से संबंधित तीन लोगों से खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। एनआईए ने सीबीआई से मसूद के खिलाफ इंटरपोल नोटिस जारी करने को कहा है।
एनआईए केमुताबिक मसूद अजहर, उसकेभाई असद रऊफ, कैसफ जान और शाहित लतीफ नाम केहमले से संबंधित लोगों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया जा रहा है। शुक्रवार को एनआईए की विशेष अदालत ने इन चारों केखिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। हालांकि रेड कार्नर नोटिस वारंट की आगे की कानूनी प्रक्रिया है।
लेकिन इससे मसूद पर अंतरराष्ट्रीय दबाव पड़ेगा। गौरतलब है कि मसूद केखिलाफ संसद आतंकी हमला और जम्मू-कश्मीर विधानसभा हमले की खिलाफ भी रेड कार्नर नोटिस जारी है। गौरतलब है कि पठानकोट हमला मामले में भारत पाकिस्तान पर मसूद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का लगातार दबाव बनाए हुए है।
भारत ने उससे पूछताछ के लिए भारतीय एजेंसी का रास्ता साफ करने को लिए भी पाकिस्तान से कहा है। मसूद केखिलाफ भारत यूएन और पाकिस्तान को और नए सूबत देगा।